केरल में बदलाव आने वाला है, तिरुवनंतपुरम बनेगा मॉडल सिटी – पीएम मोदी
“PM Modi Kerala Rally: तिरुवनंतपुरम की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि जैसे अहमदाबाद के बाद गुजरात जीता, वैसे ही भाजपा केरल जीतेगी। अमृत भारत ट्रेनों समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और LDF-UDF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।”
केरल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल के दौरे पर रहे। तिरुवनंतपुरम पहुंचते ही पीएम मोदी ने अमृत भारत ट्रेनों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सभा की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि वह सबसे पहले तिरुवनंतपुरम के लोगों और समर्थकों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभा में उन्हें जबरदस्त ऊर्जा और जोश दिखाई दे रहा है और यह साफ संकेत है कि केरल में बदलाव आने वाला है।
तिरुवनंतपुरम बनेगा मॉडल शहर
पीएम मोदी ने कहा,“जो बदलाव बहुत पहले हो जाना चाहिए था, वह अब आ रहा है। तिरुवनंतपुरम पूरे देश के लिए एक मॉडल शहर बनेगा।”
उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार तिरुवनंतपुरम को भारत के बेहतरीन शहरों में शामिल करने के लिए पूरा समर्थन देगी।
‘जैसे अहमदाबाद के बाद गुजरात जीता’
पीएम मोदी ने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि“1987 से पहले गुजरात में भाजपा एक छोटी पार्टी थी। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जीतने के बाद लोगों ने हम पर भरोसा जताया और आज गुजरात विकास का मॉडल है।”
उन्होंने कहा कि जिस तरह गुजरात में शुरुआत एक शहर से हुई थी, उसी तरह केरल में भी भाजपा की नींव एक शहर से पड़ चुकी है।
LDF-UDF पर सीधा हमला
पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से LDF और UDF दोनों ने तिरुवनंतपुरम की उपेक्षा की, जिससे शहर बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से वंचित रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गठबंधन भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रहे हैं।
BJP-NDA को बताया तीसरा विकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि केरल की राजनीति दो ध्रुवों में बंटी रही है, लेकिन अब“एक तीसरा विकल्प मौजूद है, जो विकास और अच्छे शासन को प्राथमिकता देता है – BJP और NDA।”
केंद्र की योजनाओं में बाधा का आरोप
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि LDF सरकार केंद्र की योजनाओं में बाधा डाल रही है। उन्होंने पीएम आवास योजना, हर घर जल, और पीएम श्री स्कूल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं को रोककर गरीबों के हितों के खिलाफ काम किया जा रहा है।


