Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

बजट सत्र 2026: लोकसभा में प्रश्नकाल जारी, बजट को लेकर विपक्ष का हंगामा

“संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन लोकसभा में प्रश्नकाल जारी रहा। बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला, अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव ने कड़ी आलोचना की।”

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का सोमवार को तीसरा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। लोकसभा में प्रश्नकाल जारी है, जहां सांसद अपने-अपने मुद्दे उठा रहे हैं।

आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। कार्यसूची के अनुसार, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। सदन में इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

बजट को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता के लिए नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बजट की घोषणाओं के बाद सेंसेक्स और रुपये में गिरावट आई है, जो सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है।

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की बात की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की स्थिति गांवों में देखने लायक है।

वहीं, केरल के विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए बजट को ‘केरल विरोधी’ करार दिया।

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने अमेरिकी सरकार द्वारा जारी कथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिक्र पर चर्चा की मांग की। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक दोषी अपराधी की निराधार बातें बताया है।

बता दें कि बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों तक चलेगा और 2 अप्रैल को समाप्त होगा। दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश के लिए स्थगित होंगे और 9 मार्च से दोबारा शुरू होंगे, ताकि स्थायी समितियां मंत्रालयों की अनुदान मांगों की समीक्षा कर सकें।

Related Articles

Back to top button