Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ेगी BSP, जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान

Mayawati 70th Birthday के मौके पर BSP प्रमुख मायावती ने लखनऊ में साफ किया कि पार्टी UP Assembly Election 2027 अकेले लड़ेगी। ब्राह्मण समाज को साधने पर भी दिया जोर।”

Mayawati 70th Birthday UP Assembly Election 2027लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी तरह अकेले लड़ेगी और किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी।

मायावती ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में BSP बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और पार्टी को मजबूत करें। इस अवसर पर उन्होंने ब्लू बुक के 21वें संस्करण का विमोचन भी किया।

ब्राह्मण समाज पर विशेष फोकस

बसपा सुप्रीमो ने ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हाल ही में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों द्वारा की गई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि बसपा सरकार के दौरान ब्राह्मणों को सम्मान और भागीदारी दोनों मिले थे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी यही नीति अपनाई जाएगी।

विपक्ष पर हमला

मायावती ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए अराजकता और गुंडाराज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार में कानून-व्यवस्था सबसे मजबूत रही।

प्रेस वार्ता में तकनीकी बाधा

कार्यक्रम के दौरान हाल में शॉर्ट सर्किट से एक लाइट से धुआं निकलने पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कर स्थिति नियंत्रित की। इसके बाद मायावती ब्लू बुक का विमोचन कर कार्यक्रम से रवाना हो गईं।

Related Articles

Back to top button