Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

सपा विधायक जाहिद बेग को बड़ी राहत, मानव तस्करी और बालश्रम केस पर फिलहाल रोक

“सपा विधायक जाहिद बेग बड़ी राहत—इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मानव तस्करी और बालश्रम केस की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। भदोही में नौकरानी की आत्महत्या के बाद दर्ज FIR पर अब 9 जनवरी को अगली सुनवाई होगी।”

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को सपा विधायक जाहिद बेग को बड़ी राहत प्रदान की है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज मानव तस्करी, बालश्रम और बंधुआ मजदूरी से जुड़े मामले की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी को करेगी।

मामला उस घटना से जुड़ा है जो 9 सितंबर 2024 को सामने आया था। भदोही स्थित विधायक के घर में एक नौकरानी की संदिग्ध आत्महत्या के बाद हड़कंप मच गया था।

इसके बाद पुलिस ने बालश्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की थी। FIR दर्ज होने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा।

हाईकोर्ट द्वारा कार्यवाही पर रोक लगाए जाने से फिलहाल विधायक जाहिद बेग को अंतरिम राहत मिल गई है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए “आज का सफर” के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Related Articles

Back to top button