Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 24 IPS अफसरों को मिली नई पोस्टिंग

“यूपी IPS ट्रांसफर 2026 की बड़ी सूची जारी। 24 आईपीएस अफसरों का तबादला, अनुकृति शर्मा, अविनाश पांडे, सुकीर्ति माधव समेत कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी। पूरी लिस्ट पढ़ें।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नाम शामिल हैं, जिनकी नई तैनाती प्रदेश के अहम जिलों और कमिश्नरेट में की गई है।

संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को अब गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है, जहां वे अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) की जिम्मेदारी संभालेंगी।

पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को अब पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रवीण कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन बनाया गया है।

ईओडब्ल्यू यूपी के पुलिस महानिरीक्षक के.एस. इमैन्युअल को डीजीपी का GSO नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार, जो अब तक कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त थे, उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का आईजी बनाया गया है।

मेरठ, कानपुर और गाजियाबाद में बड़ा बदलाव
  • आलोक प्रियदर्शी को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया

  • राज करन नैय्यर बने गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त

  • संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया

पीलीभीत को मिला नया कप्तान

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक रहे अभिषेक यादव को पदोन्नति देकर लखनऊ ATS में DIG बनाया गया है। उनकी जगह अब IPS सुकीर्ति माधव मिश्रा को पीलीभीत का नया एसपी नियुक्त किया गया है। सुकीर्ति माधव मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यूपी कैडर के तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं।

अविनाश पांडे की दमदार वापसी

तीन खालिस्तानी आतंकियों के एनकाउंटर से सुर्खियों में आए 2015 बैच के IPS अविनाश पांडे को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लंबे समय तक साइड लाइन रहने के बाद उन्हें मेरठ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। अविनाश पांडे ने इससे पहले विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था।

अन्य प्रमुख तबादले
  • ख्याति गर्ग → पुलिस अधीक्षक, खीरी

  • यशवीर सिंह → पुलिस अधीक्षक, बस्ती

  • कुंवर अनुपम सिंह → SSP, जौनपुर

  • आशीष तिवारी → DIG, तकनीकी सेवाएं लखनऊ

Related Articles

Back to top button