Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीराजनीतिराज्यलखनऊ

चैत्र नवरात्र 2026: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

“उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।”

लखनऊ। आनंदीबेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी बधाई संदेश जारी किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्र के नौ दिन आत्मशुद्धि, संयम और नवचेतना के प्रतीक हैं। यह पर्व अधर्म पर धर्म, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय नवसंवत्सर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो नवीनता, नवचेतना और नवसंकल्प का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र आदिशक्ति की उपासना का विशेष काल है, जिसमें साधना, उपवास, जप और ध्यान के माध्यम से आत्मबल और आत्मशुद्धि की प्राप्ति होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र का यह पावन समय जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, संतुलन और अनुशासन का संचार करता है तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चेटी चंद के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान झूलेलाल की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो मानवता, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button