UP Budget 2026 Live: योगी सरकार का आखिरी बजट, विपक्ष हंगामे को तैयार
UP Budget 2026 Live: “उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2026 आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत, SIR, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा तय। योगी सरकार पेश करेगी दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट।”
UP Budget 2026 Live: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज सोमवार, 9 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे।
यह बजट सत्र योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट सत्र है, ऐसे में सरकार के लिए यह सत्र राजनीतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।
विपक्ष के तेवर सख्त, SIR बना बड़ा मुद्दा
बजट सत्र 2026 के दौरान विपक्ष पूरी तरह आक्रामक मूड में नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल SIR (गहन सर्वेक्षण रिपोर्ट), महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं।
UGC, महोबा विवाद और कानून व्यवस्था पर घेराबंदी
सत्र के दौरान UGC से जुड़े मुद्दे, महोबा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घेराव का मामला, बिजली-पानी-सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं भी सदन में गूंज सकती हैं। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सरकार की जवाबदेही तय करने की तैयारी में है।
बजट से क्या उम्मीदें?
विशेषज्ञों के मुताबिक योगी सरकार इस बजट में:
-
इंफ्रास्ट्रक्चर
-
रोजगार
-
महिलाओं और युवाओं
-
कानून व्यवस्था
-
औद्योगिक निवेश पर फोकस कर सकती है, क्योंकि 2027 के चुनाव से पहले यह सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।




