Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचारहेल्थ / फिटनेस

उत्तर प्रदेश में एआई से बदलेगा इलाज का भविष्य, सीएम योगी करेंगे अंतरराष्ट्रीय हेल्थ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीमेडिसिन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की तैयारी में”

लखनऊ।  UP AI एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस के जरिए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी बदलाव की नई इबारत लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़कर इलाज को तेज, सटीक और सभी के लिए सुलभ बनाना है।

योगी सरकार की यह पहल उत्तर प्रदेश को डिजिटल हेल्थ और स्मार्ट हेल्थकेयर सिस्टम के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

 उद्घाटन सत्र में ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, आईटी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष और आईटी विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

 ग्लोबल प्लेटफॉर्म बनेगा लखनऊ

इस सम्मेलन में नीति आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, WHO, World Bank, Gates Foundation, Google सहित देश-विदेश के एआई और हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञ भाग लेंगे। विशेषज्ञ AI आधारित डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा गवर्नेंस जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

 उत्तर प्रदेश की हेल्थ जर्नी पर फोकस

पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य ढांचे और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में तेज़ प्रगति की है। यह कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “डिजिटल उत्तर प्रदेश” और “जन-केंद्रित शासन” के विज़न को आगे बढ़ाने का मंच बनेगा।

पहले दिन वैश्विक स्तर पर हेल्थकेयर में एआई के सफल प्रयोग, भारतीय राज्यों में एआई की स्थिति और सुरक्षित एआई नीति पर मंथन होगा।

 दूसरे दिन होगा प्रैक्टिकल अप्रोच

सम्मेलन का दूसरा दिन पूरी तरह व्यवहारिक उपयोग पर केंद्रित रहेगा। एआई के जरिए डॉक्टरों, नर्सों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने, टेलीमेडिसिन को गांवों तक पहुंचाने और रिमोट हेल्थ केयर को मजबूत करने पर विशेष सत्र आयोजित होंगे।

रेडियोलॉजी, टीबी स्क्रीनिंग, कैंसर जांच, पैथोलॉजी और स्मार्ट मेडिकल डिवाइसेज में AI के उपयोग से इलाज को अधिक सटीक और किफायती बनाने पर चर्चा होगी।

 स्टार्टअप्स और इनोवेशन की झलक

इनोवेशन एंड एक्सपीरियंस जोन में AI आधारित हेल्थ स्टार्टअप्स, पायलट प्रोजेक्ट्स और डिजिटल हेल्थ सॉल्यूशंस का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे नीति और तकनीक के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

Related Articles

Back to top button