Breaking NewsE-paperउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यसमाचार

बंगाल में बढ़ी राजनीतिक हिंसा: सुवेंदु अधिकारी की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर हमला

“Suvendu Adhikari Convoy Attack के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई। गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की, BJP ने ममता बनर्जी सरकार पर राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।”

पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हिंसा एक बार फिर सुर्खियों में है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। यह हमला शनिवार रात पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना इलाके में हुआ।

इस घटना के बाद मामला राज्य से निकलकर सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच गया है। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

कैसे हुआ हमला?

जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी पुरुलिया में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता लौट रहे थे। इसी दौरान चंद्रकोना रोड मार्केट के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के झंडे लिए भीड़ ने उनके काफिले को रोक लिया।

भाजपा का आरोप है कि हमलावरों ने बांस की लाठियों से सुवेंदु अधिकारी की बुलेटप्रूफ गाड़ी पर हमला किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे गृह मंत्रालय को भी भेजा गया है।

पुलिस पर गंभीर आरोप

सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि हमला काफी देर तक चलता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस घटना के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंद्रकोना थाने में धरना प्रदर्शन किया।

BJP का ममता सरकार पर हमला

इस घटना को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा,

“यह हमला कोई संयोग नहीं, बल्कि तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर की गई सुनियोजित हिंसा है।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव कराना अब राज्य सरकार के बस की बात नहीं रह गई है।

उन्होंने मांग की कि

“राज्य में समय से पहले केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।”

बंगाल की राजनीति और गरमाने के संकेत

इस हमले के बाद भाजपा ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस इसे केंद्रीय एजेंसियों और भाजपा की राजनीतिक साजिश बता रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि Suvendu Adhikari Convoy Attack की यह घटना आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति को और ज्यादा गर्म कर सकती है।

Related Articles

Back to top button