Breaking NewsMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयअयोध्याउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

PM मोदी अयोध्या में फहराएंगे 20 फीट लंबा भगवा ध्वज, सूरज और ‘ॐ’ की छाप से सजा ध्वज

“PM मोदी अयोध्या में भगवा झंडा फहराएंगे। राम मंदिर में 10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे तिकोने भगवा ध्वज का अनावरण किया जाएगा, जिसमें सूरज, कोविदार पेड़ और ‘ॐ’ की आकृति बनी होगी। पूरा मंदिर लाइटिंग और फूलों से सजाया गया है।”

अयोध्या। PM मोदी अयोध्या में भगवा झंडा फहराएंगे और राम मंदिर आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा। मंदिर का कंस्ट्रक्शन पूरा होने के बाद पहली बार 10 फीट ऊंचे और 20 फीट लंबे तिकोने भगवा ध्वज का अनावरण किया जाएगा। इस दिव्य ध्वज पर सूरज का प्रतीक, कोविदार पेड़, और ‘ॐ’ की आकृति अंकित है, जो हिंदू धर्म की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

इस विशेष अवसर पर पूरे राम मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर की दीवारों, गुंबदों और प्रवेश द्वारों पर आकर्षक लाइटिंग और फूलों की सजावट की गई है। मंदिर का हर हिस्सा रोशनी से जगमगा रहा है और दृश्य एक दिव्य आभा का अनुभव कराता है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

राम नगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समारोह के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री भगवा झंडा फहराएंगे, जिसे मंदिर की पूर्णता का प्रतीक माना जा रहा है।

 

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Related Articles

Back to top button