Breaking NewsMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचारसहारनपुर

एक्स गर्लफ्रेंड की चेतावनी — “इंडिया आकर खत्म कर दूंगी… किसी ने नहीं बचाना!”

“चंद्रशेखर रोहिणी विवाद में ताजा धमाका — रोहिणी घावरी का दावा कि सांसद ने उनके परिवार को धमकी दी। सोशल मीडिया, ऑडियो लीक और महिला आयोग में मामला गर्म।”

चंद्रशेखर रोहिणी विवाद अब सांमाजिक आरोपों से आगे बढ़कर सीधे धमकी, ऑडियो लीक और महिला आयोग की शिकायतों तक पहुंच चुका है। नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच छिड़ा विवाद अब राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर हाई-वोल्टेज बन चुका है।

बिजनौर। स्विट्जरलैंड में रह रहीं डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दो पोस्ट डालकर दावा किया कि चंद्रशेखर ने उनके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी दी है। रोहिणी की पोस्ट में एक पुरानी तस्वीर भी शामिल है जिसमें चंद्रशेखर उनके माता-पिता के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ रोहिणी ने लिखा—

“मेरे माता-पिता ने आपको सम्मान दिया, अपने हाथों का खाना खिलाया, और आज आप उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं?”

दूसरी पोस्ट में विवाद और उग्र हो गया।
रोहिणी ने लिखा —

“अब आपकी जानी दुश्मन बन चुकी हूं। इंडिया आ रही हूं। मेरे परिवार को हाथ लगाया तो कोई नहीं बचाएगा। खत्म कर दूंगी।”

इन पोस्टों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर समर्थक दो खेमों में बंट गए —
एक तरफ चंद्रशेखर के समर्थक, दूसरी तरफ रोहिणी के पक्ष में बढ़ती संवेदनाएं।

 विवाद की टाइमलाइन

23 अक्टूबर — रोहिणी ने एक ऑडियो लीक किया
दावा — ऑडियो में चंद्रशेखर मायावती और कांशीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं
ऑडियो वायरल — बहुजन राजनीति में भूचाल

नवंबर — सोशल मीडिया पोस्ट, धमकी के आरोप
राष्ट्रीय महिला आयोग — लिखित शिकायत, गंभीर धाराएँ

महिला आयोग शिकायत में आरोप

रोहिणी ने शिकायत में लिखा —
🔹 चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताया
🔹 शादी का झांसा देकर संबंध बनाए
🔹 मानसिक उत्पीड़न किया
🔹 रिश्ता खत्म करने पर आत्महत्या की धमकी दी
🔹 विदेश में बदनाम किया
🔹 तनाव से आत्महत्या के प्रयास किए

 कौन हैं डॉ. रोहिणी घावरी?

पॉइंट विवरण
जन्म 28 अगस्त 1993, इंदौर
पृष्ठभूमि सफाईकर्मी परिवार
शिक्षा केंद्रीय विद्यालय
विदेश 2019 में स्विट्जरलैंड उच्च शिक्षा
वर्तमान नौकरी + NGO
दावा चंद्रशेखर के साथ 3 वर्ष संबंध

कौन हैं चंद्रशेखर आज़ाद?

पॉइंट विवरण
जन्म 3 दिसंबर 1986, सहारनपुर
संगठन भीम आर्मी सह-संस्थापक
पार्टी ASP (कांशीराम)
चुनाव जीत 2024 — नगीना लोकसभा
डिग्री LLB
पत्नी वंदना कुमारी

 सबसे बड़ा सवाल — चुप्पी क्यों?

अब तक इस विवाद पर चंद्रशेखर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे मामले की अनिश्चितता और बढ़ गई है।
राजनीतिक गलियारे पूछ रहे हैं —
 क्या यह विवाद कानूनी रूप लेगा?
क्या नया खुलासा सामने आने वाला है?

Related Articles

Back to top button