पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ मनाई गई समाजवादी चिंतक अयोध्या प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि
“लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित डीएपी स्कूल सेक्टर-4 में पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ समाजवादी चिंतक स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार, निशुल्क चिकित्सा शिविर, विशाल भंडारा और मंत्री-विधायकों की मौजूदगी रही।”
हाइलाइट्स :
- पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न
- समाजवादी चिंतक स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि
- डीएपी स्कूल सेक्टर-4, गोमती नगर विस्तार में आयोजन
- निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
- खादी एवं ग्राम उद्योग मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि
लखनऊ। पंचकुंडीय महायज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन समाजवादी चिंतक स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित डीएपी स्कूल सेक्टर-4 एवं प्राचीन शिव मंदिर परिसर में किया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो गया था। विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन-पूजन कर उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
निशुल्क चिकित्सा शिविर और विशाल भंडारा
पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गांव एवं शहरी क्षेत्र से आए सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से आवश्यक सलाह प्राप्त की।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भजन मंडली का सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर गायत्री परिवार के दिनेश यादव द्वारा भजन मंडली के सभी सदस्यों को साल (अंगवस्त्र) पहनाकर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का संबोधन
इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्राम उद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है।
उन्होंने कहा कि जो संताने माता-पिता के बताए रास्ते पर चलती हैं, उनके विकास में कोई बाधा नहीं आती। सचान ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में जो लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर 30 वर्षों तक माता-पिता की पुण्यतिथि मनाकर उनका आशीर्वाद लेना बहुत बड़ी बात है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने स्कूल के मेधावी छात्रों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विधायक योगेश शुक्ला का वक्तव्य
क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव का बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भी उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम समाज के लिए एक उदाहरण है और इससे अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए कि माता-पिता की सेवा करना परम कर्तव्य है।
पूर्व विधायक विनोद चौधरी
पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने कहा कि जब वह इस क्षेत्र के विधायक थे, तब स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव हम लोगों को बहुत सम्मान देते थे।
उन्होंने कहा कि आज भी वह सम्मान उन्हें याद है और उन्होंने ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप
पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि “माता-पिता की खुशबू ही हम लोगों को यहां तक खींच लाती है।
उन्होंने कहा कि आज यहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि अयोध्या प्रसाद यादव के कार्य कितने प्रभावशाली रहे।”
उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रसाद यादव एक बहादुर इंसान थे और गरीबों की सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहते थे।
राष्ट्रपति सम्मानित प्रमोद चौधरी
राष्ट्रपति से सम्मानित प्रमोद चौधरी ने स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक है और समाज के लोगों को इससे सीख लेने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम संचालन
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव ने किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोग
इस अवसर पर समाजसेवी माता प्रसाद मिश्र, देवेश यादव (प्रधान), जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष बिंदु यादव, समाजसेवी गुम्मन प्रसाद, रामपाल, सरबजीत सिंह, मोहम्मद वाहिद, राम प्रकाश रावत, रंजन यादव, एडवोकेट योगेंद्र नाथ, बलराम सिंह, प्रदीप सिंह, अनीता तिवारी, सरोज वाला, गायत्री परिवार के भजनकर्ता, पूर्व उपनिदेशक सूचना राजेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।



