Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

महिला सशक्तिकरण की मिसाल: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पहुंचेगी यूपी की 14 लखपति दीदियां

गणतंत्र दिवस 2026 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां दिल्ली में विशेष अतिथि बनेंगी। आत्मनिर्भर महिलाओं की यह उपलब्धि यूपी का गौरव बढ़ाएगी।

कर्तव्य पथ पर दिखेगा नारी शक्ति का दम—गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाएं देश की राजधानी दिल्ली में प्रदेश का गौरव बढ़ाने जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियां इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

ये लखपति दीदियां नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध उत्तर प्रदेश की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करेंगी। यूपी से चयनित ये महिलाएं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विशेष कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी। साथ ही, अन्य राज्यों से आई लखपति दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी करेंगी।

 सीएम योगी का विजन: महिलाएं बनीं विकास की धुरी

14 लखपति दीदियां लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर इनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण होगी। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन का परिणाम है, जिसमें महिलाओं की आर्थिक प्रगति को प्रदेश और राष्ट्र के विकास की धुरी माना गया है।

लखपति दीदी अभियान के जरिए ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जा रही है।

 इन क्षेत्रों में लखपति दीदियों ने रचा इतिहास

इन महिलाओं ने ई-रिक्शा संचालन, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, कैफे, मसाला निर्माण, उन्नत कृषि, ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केंद्र, गो-आधारित उत्पाद और प्रेरणा कैंटीन जैसे क्षेत्रों में न केवल अपनी आय बढ़ाई, बल्कि सैकड़ों अन्य महिलाओं को रोजगार और आत्मविश्वास भी दिया।

आज ये लखपति दीदियां गांव-गांव में प्रेरणा का केंद्र बन चुकी हैं।

 कर्तव्य पथ तक पहुंचने वाली यूपी की 14 लखपति दीदी

  1. मंशा देवी – गोरखपुर | ई-रिक्शा उद्यम | ₹18–20 हजार/माह

  2. प्रवेश कुमारी – झांसी | कैटल फीड एंटरप्राइज | ₹25 हजार/माह

  3. रितु देवी – बिजनौर | विदुर कैफे | ₹6–7 हजार/दिन

  4. सरिता देवी – कौशांबी | ई-रिक्शा | ₹3 लाख/वर्ष

  5. ऋतु शर्मा – अलीगढ़ | मसाला निर्माण | 250+ महिलाओं को रोजगार

  6. निर्मला देवी – चित्रकूट | दुग्ध व्यवसाय | ₹6.59 लाख/वर्ष

  7. राजकुमारी देवी – गोरखपुर | दुग्ध उत्पादन | ₹1.67 लाख (8 माह)

  8. मंत्रवती शाक्य – इटावा | उन्नत कृषि | ₹15 हजार/माह

  9. विजेता गोयल – इटावा | ब्यूटी पार्लर, CSC | ₹2.5 लाख/वर्ष

  10. अनुपमा सिंह – संभल | मोटा अनाज उत्पाद | ₹1 लाख+/वर्ष

  11. गुड़िया देवी – रायबरेली | दुग्ध व्यवसाय | ₹3.42 लाख

  12. आशा – देवरिया | प्रेरणा कैंटीन | ₹1 लाख+/वर्ष

  13. सुमन देवी – बिजनौर | प्रेरणा कैफे | ₹7–8 हजार/दिन

  14. मोनिका – संभल | सौंदर्य प्रसाधन | ₹18 हजार/माह

Related Articles

Back to top button