UPPCS 2024 के फाइनल रिजल्ट घोषित, नेहा पंचाल बनीं टॉपर, देखें टॉपरों की लिस्ट
UPPCS 2024 Result जारी, नेहा पंचाल बनीं टॉपर। 932 अभ्यर्थियों का चयन, 37 डिप्टी कलेक्टर और 17 DSP बने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखें पूरी लिस्ट।
नई दिल्ली। UPPCS 2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार भी परीक्षा में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
टॉपर्स में बेटियों का दबदबा
UPPCS 2024 Result में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है।
चयन और पदों का पूरा विवरण
आयोग के एग्जामिनेशन कंट्रोलर हर्ष देव पांडे के अनुसार:
- कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन
- 37 बने डिप्टी कलेक्टर
- 17 बने DSP (पुलिस उपाधीक्षक)
- 196 बने असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स)
परीक्षा से जुड़े अहम आंकड़े
- कुल पद: 947
- इंटरव्यू के लिए बुलाए गए: 2719
- इंटरव्यू में शामिल: 2698
- अनुपस्थित: 21
- 14 पद खाली रह गए
परीक्षा टाइमलाइन
- 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया
- मार्च 2025 में प्री रिजल्ट जारी
- 15,066 अभ्यर्थी मेन्स के लिए क्वालीफाई
- 13,776 उम्मीदवार मेन्स में शामिल
- मेन्स परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई
रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर UPPCS 2024 Result चेक कर सकते हैं।



