Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशबरेलीभारतराज्यलखनऊसमाचार

बरेली में बुलडोजर एक्शन: तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की ₹25 करोड़ की संपत्ति ढही, मैरिज हॉल व मार्केट जमींदोज

बरेली में तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की 25 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर। फ्लोरा गार्डन मैरिज हॉल और मार्केट ढही, 100 पुलिसकर्मी तैनात।

बरेली बुलडोजर एक्शन 2025 के तहत जिला प्रशासन ने शनिवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी माने जाने वाले मोहम्मद आरिफ की कुल 25 करोड़ रुपए मूल्य की दो बड़ी इमारतों को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई पीलीभीत रोड स्थित फ्लोरा गार्डन मैरिज हॉल पर हुई, जिसमें पीटर इंग्लैंड आउटलेट और कई दुकानों वाला व्यवसायिक परिसर शामिल था। दूसरी कार्रवाई जगतपुर क्षेत्र में दो मंजिला मार्केट पर की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई गई है।

कार्रवाई से पहले दोनों इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। पीलीभीत रोड और जगतपुर में बैरिकेडिंग, 100 से अधिक पुलिसकर्मी, PAC जवान, और ड्रोन निगरानी तैनात रही। अचानक कार्रवाई शुरू होते ही आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दोनों इमारतें बिना नक्शा स्वीकृति के बनाई गई थीं। बरेली हिंसा के बाद मोहम्मद आरिफ को नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद से यह परिसर खाली पड़े थे। फ्लोरा गार्डन परिसर की कीमत लगभग 20 करोड़ तथा जगतपुर मार्केट में 16 दुकानें पूर्णतः किराए पर थीं

 हिंसा केस से जुड़ा मामला

26 सितंबर को बरेली में हुए हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को मास्टरमाइंड होने का आरोप है। उनके खिलाफ हत्या की साजिश, दंगा भड़काना, भीड़ को उकसाना, पुलिस पर हमला, लूटपाट और पेट्रोल बम फेंकने जैसी गंभीर धाराओं में अब तक 10 मुकदमे दर्ज हैं।
वर्तमान में तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। हाल में उन्हें एक मामले में जमानत मिली थी लेकिन अन्य मामलों के चलते रिहाई संभव नहीं हुई

जिला अधिकारियों का कहना है—
“कानूनविहीन कमाई और अवैध निर्माण पर ज़ीरो टॉलरेंस जारी रहेगा। नगर के हर अवैध निर्माण की सूची तैयार है।”

इस कार्रवाई को प्रशासन द्वारा हिंसा में शामिल नेटवर्क पर सीधी चोट के रूप में देखा जा रहा है

Related Articles

Back to top button