Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीप्रयागराजभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी: 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य वसंत पंचमी

“Avimukteshwaranand Health Update: प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। तेज बुखार के चलते वह वसंत पंचमी पर स्नान के लिए बाहर नहीं आए। प्रशासन से टकराव अब भी जारी है।”

प्रयागराज माघ मेले में मेला प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच चल रहा टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच 5 दिन से धरने पर बैठे शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।

 तेज बुखार, वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के अनुसार, गुरुवार सुबह से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें तेज बुखार है, जिसके चलते वह वसंत पंचमी के दिन सुबह से अपनी वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए
दिन के 1 बजे तक भी वह स्नान के लिए नहीं निकले।

 वसंत पंचमी का स्नान नहीं किया

वसंत पंचमी के बड़े स्नान पर्व पर भी अविमुक्तेश्वरानंद ने संगम स्नान नहीं किया। इस संबंध में उन्होंने साफ कहा कि“जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि माघ मेले के दौरान उनका मौनी अमावस्या का स्नान अब तक नहीं हो पाया, ऐसे में वह वसंत पंचमी का स्नान कैसे कर सकते हैं।

प्रशासन से टकराव बरकरार

शंकराचार्य ने मेला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन लगातार नोटिस पर नोटिस दे रहा है, जिससे विवाद और गहराता जा रहा है।
धरने के पांचवें दिन भी प्रशासन और शंकराचार्य पक्ष के बीच कोई समाधान नहीं निकल पाया है

 माघ मेले में बढ़ी हलचल

शंकराचार्य की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद माघ मेले में हलचल बढ़ गई है। उनके अनुयायी लगातार वैनिटी वैन के आसपास मौजूद हैं और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Related Articles

Back to top button