Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

‘सबकुछ जाइए भूल…’, UP से पहले पश्चिम बंगाल में सरकार बनानी है: केशव मौर्य

“UP से पहले पश्चिम बंगाल में सरकार बनानी है, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। पंकज चौधरी के नेतृत्व में BJP संगठन को बूथ से प्रदेश तक मजबूत करने का दावा।”

हाइलाइट्स :

  • डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान
  • पंकज चौधरी के नेतृत्व में BJP संगठन को मजबूत करने का दावा
  • सपा के PDA को बताया “फर्जी”
  • 2017 से बड़ा जीत का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य
  • बंगाल में सरकार बनाने का भी दावा

UP से पहले पश्चिम बंगाल में सरकार बनानी है, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का चुनावी शंखनाद

लखनऊ , उत्तर प्रदेश। UP से पहले पश्चिम बंगाल में सरकार बनानी है, यह बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दिया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव सामने हैं और भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के PDA पर हमला बोलते हुए कहा कि यह “फर्जी PDA” है, जिसकी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।

केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेगी और पहले से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करें।

उन्होंने आगे कहा,

“हम सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि UP से पहले पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनाएंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।”

अपने भाषण के अंत में डिप्टी CM ने कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरते हुए नारा दिया—
“सबकुछ जाइए भूल, बस याद रखिए नरेंद्र मोदी और कमल का फूल।”

इस बयान के साथ BJP ने साफ कर दिया है कि 2027 का चुनाव केवल सत्ता बचाने का नहीं, बल्कि रिकॉर्ड बनाने और विस्तार का मिशन है।

Related Articles

Back to top button